भगवानपुर हाट: भूमि विवाद में जान से मारने की धमकी पर आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना के दिलसादपुर गांव के दूधनाथ शर्मा के पुत्र सुशांत कुमार ने थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में बताया है कि बलहा एराजी पंचायत के रामपुर गांव में खाता संख्या 205, सर्वे संख्या 124 पर करकट डालकर वेल्डिंग का कार्य कर अपना जीवन यापन करता हूं. लेकिन तीन जुलाई को मजदूर के साथ अपने दुकान पर गया तो देखा कि इसी गांव के सुरेंद्र पांडे, मृत्युंजय पांडेय व आकाश पांडेय व अन्य अज्ञात लोग मेरे दुकान को तोड़ रहे थे.

जब इसका विरोध किया तो जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज करने लगे. तभी सुरेंद्र पांडेय ने बंदूक तान दिया. उसके बाद अन्य लोगों ने मेरे दुकान पर रखे सभी सामान को लेकर चल गए. जाते समय धमकी देते गए कि पुलिस के पास गया तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026