भगवानपुर हाट: सड़क दुर्घटना में मृत युवक का शव घर पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी हवलदार पंडित का 38 वर्षीय पुत्र संतोष पंडित की मौत थाना क्षेत्र के सुघरी में ट्रक की चपेट में आने से हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सीमा देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक को तीन पुत्री एवं दो पुत्र हैं सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मुखिया सुभाष सिंह ने बताया कि संतोष पंडित बुधवार की सुबह अपनी पुत्री को लेकर बाइक से सारण के सहाजितपुर जा रहा था।

तभी सुघरी में एनएच 227 ए पर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। उसका शव गुरुवार को गांव लाया गया जहां ग्रामीणों की मदद से दाह संस्कार कर दिया। उसकी मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026