परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मतनपुरा गांव में थाने की टीम ने हत्याकांड के आरोपित धर्मेंद्र यादव के घर की कुर्की की। ज्ञात हो कि 30 जनवरी 2021 को जनता बाजार से दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान मुंदीपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी माे. अलाउद्दीन के पुत्र साहेब हुसैन की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा शव को पुलिया के पास पानी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी की थी।
इस मामले में अनुसंधान करने के बाद पुलिस के समक्ष पांच बदमाशों को की संलिप्तता सामने आई थी। इसमें मतनपुरा गांव के धर्मेंद्र यादव का भी नाम शामिल थी। प्राथमिकी के बाद धर्मेंद्र यादव फरार चल रहा था। कोर्ट से कुर्की जब्ती के आदेश आलोक में पीएससीआइ रजनी कुमारी ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ उसके घर की कुर्की की। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हत्या कांड में फरार आरोपित धर्मेंद्र यादव पर मतनपुरा निवासी अजय किशोर ठाकुर, उनकी पत्नी उषा देवी एवं पोती पलक कुमारी की सुप्तावस्था में ज्वलनशील पदार्थ से जला देने का भी आरोप था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…