भगवानपुर हाट: बीडीओ किया निर्माणाधीन कचरा प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के बलहा एराजी पंचायत के मतनपुरा में बने निर्माणाधीन कचरा प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण बीडीओ डा. कुंदन ने शुक्रवार की शाम किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान इसे अविलंब तैयार करने समेत कई दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर मुखिया पम्मी कुमारी ने बीडीओ से पंचायत के बन रहे कचरा प्रसंस्करण इकाई के तैयार हो जाने से पंचायत को गिला एवं सूखा कचरा प्रसंस्करण से पंचायत को स्वच्छता प्रदान होने की बात कही।

बीडीओ ने बताया कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना से पंचायत के लोहिया स्वच्छता अभियान को बल मिलेगा तथा कचरा से जैविक उर्वरक भी तैयार किया जाएगा जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर पंचायत सचिव इरफान अंसारी, आवास सहायक सुधीर मांझी, स्वच्छता पर्यवेक्षक सत्यम राज के अलावा वार्ड सदस्य अमरावती देवी, विजांती देवी, राधिका देवी, राज केश्वर भगत, पवन कुमार पांडेय, मीरा देवी तथा भागजोगनी देवी आदि उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026