भगवानपुर हाट: बीडीओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन का लिया जायजा

शिक्षिका रिंकू कुमारी बिना किसी सूचना के गायब होने पर काटी हाजिरी

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को नवागत बीडीओ मुकेश कुमार यादव ने प्रखंड में संचालित हो रही दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय में छात्राओं के नामांकन के भौतिक सत्यापन किया। बीडीओ सबसे पहले हिलसड़ मध्य विद्यालय परिसर में अवस्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक रूप से निरीक्षण किया जहां वार्डन नीपू कुमारी ने नामांकन पंजी का सत्यापन कराया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में कुल 62 बालिकाओं का नामांकन हुआ है, इसमें कक्षा छह में 32 , कक्षा सात में 29 तथा कक्षा आठ में एक नामांकन हुआ है। निरीक्षण के क्रम में मात्र 32 बालिकाएं उपस्थित थीं।

शिक्षिका रिंकू कुमारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गई। उनकी हाजिरी बीडीओ द्वारा काट दी गई। बीडीओ प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज भगवानपुर के परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुल 61 बालिकाओं का नामांकन हुआ पाया गया। इसमें कक्षा नौ में 20, कक्षा 10 में 31, कक्षा 11 में 11 तथा कक्षा 12 में चार बालिकाएं शामिल थीं। बीडीओ ने नामांकन का लक्ष्य पूरा हर हाल में करने का हिदायत दिया। उन्होंने विद्यालय के कीचन, शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई की जांच की। इस अवसर पर प्राचार्य लालबाबू कुमार, वार्डन अमृता कुमारी, पवन सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024