भगवानपुर हाट: बीडीओ ने स्ट्रीट लाइट क्रियान्वयन को ले वार्ड सचिव व पार्षदों के साथ की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन सभागार में सोमवार को बीडीओ डा. कुंदन ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के क्रियान्वयन को ले सभी वार्ड सदस्यों, पंचायत सचिवों तथा लेखापाल के साथ बैठक की। बैठक के बाद बीडीओ ने बताया कि यह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए चयनित वार्ड में कार्य प्रारंभ करने तथा गुणात्मक रूप से धरातल पर उतारने पर चर्चा की।

बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी 20 पंचायतों में इस योजना का लाभ प्रथम चरण में चार-चार वार्ड में दिया जाना है। सरकार के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वाले वार्ड को प्राथमिकता दी गई। बैठक में वार्ड सदस्य अमित सिंह, गुलजार हसन, अजमुद्दीन अंसारी, कामता सिंह, रंजन कुमार, मोतीलाल साह, दीनानाथ साह, गीता देवी, बबीता देवी, अजय राय, प्रमोद कुमार साह, पाल सिंह, कमलनाथ महतो, कुंडली प्रसाद, पंचायत सचिव शिवसतन राम, बबलू कुमार,अफजल इकबाल सहित सभी पंचायत सचिव और लेखपाल उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026