भगवानपुर हाट: महम्मदा में छापेमारी कर बीयर बरामद किया

  • आंगन में बिक्री करने के लिए छिपाकर रखा था
  • छापेमारी में 195 बोतल बीयर बरामद किया गया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव में गुरुवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर 195 पीस बीयर(शराब) बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को चोरी-छिपे बेचने के लिए शराब की बड़ी खेप लाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु एसआई रजनी कुमारी के नेतृत्व में एएसआई आफताब आलम व शशिभूषण कुमार ने महम्मदा गांव के सुरेन्द्र साह के पुत्र सोनू साह के घर पर छापेमारी की। छापेमारी में कारोबारी के घर के आंगन में बेचने के लिए छिपाकर रखे गए 195 बोतल बीयर बरामद हुआ।

किसी को भनक न लगे इसलिए कारोबारी ने शराब को अपने घर के आंगन में बिक्री करने के लिए छिपाकर रखा था। पुलिस द्वारा छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी घर छोड़ कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि फरार कारोबारी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फरार कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026