भगवानपुर हाट: क्षतिग्रस्त पुलिया से गिरकर बोलेरो क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के विमल चौक- मीरहाता मार्ग स्थित नहर की पुलिया से गुरुवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस घटना में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस घटना में चालक समेत अन्य स्वार व्यक्ति बाल-बाल बच गए। चालक समेत सवार को आंशिक चाेटे आई। बोलेरो की पुलिया से नीचे गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा बोलेरो में फंसे चालक और सवार यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल एक निजी चिकित्सक क्लिनिक में इलाज कराया। घायलों को मामूली चोट आने के कारण चिकित्सक द्वारा उपचार कर घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद चालक सवार फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसआइ सत्यनारायण मंडल घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा क्षतिग्रस्त बोलेरो को चौकीदार के हवाले कर दिया।

समाचार प्रेषण बोलेरो तथा घायल की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं ग्रामीण कालीचरण प्रजापति ने बताया कि इस जर्जर पुलिया पर आए दिन घटनाएं होती रहती है, लेकिन प्रशासन अथवा प्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। छोटी-बड़ी घटनाएं रामपुर वितरणी नहर पिपरहिया खड़िया टोला के पास आरडी 95 पर निर्मित पुलिया जर्जर हो चुकी है जिससे आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। जबकि पास में ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिपरहिया खड़िया टोला है। यहां पढ़ने के लिए आसपास के बच्चे इसी जर्जर पुलिया से आते जाते है जिससे इनके साथ घटना घटने की संभावना बनी रहती है। इससे बच्चों के स्वजन चिंतित रहते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026