परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया में 10 अक्टूबर को हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। इस मामले में मलमलिया निवासी प्रखंड उप प्रमुख श्याम किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बुधवार को थाना में आवेदन पर कौड़िया निवासी शत्रुघ्न सिंह एवं मुकेश सिंह पर 10 अक्टूबर को मलमलिया में घेर कर रंगदारी मांगने एवं मारपीट कर जेब से 15 हजार रुपया छीन लेने का आरोप लगाया है।
दूसरे पक्ष के शत्रुघ्न सिंह ने थाना में आवेदन देकर श्याम किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह एवं पवन सिंह पर मारपीट करने एवं जेब से 49 हजार 5 सौ रुपया एवं 30 हजार रुपया के सोने की अंगूठी छीन लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…