भगवानपुर हाट: केन्द्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण की टीम ने की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के तीन पंचायतों में केन्द्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण की टीम ने बुधवार को जांच किया। इस टीम ने सोन्धानी पंचायत के सारीपट्टी मठिया स्थित मंदिर व स्वामी रौनक दास समाधि स्थल परिसर, उत्क्रमित मिडिल स्कूल भगवानपुर कन्या, महम्मदपुर पंचायत के महम्मदपुर तथा उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के सुल्तानपुर गांव में जांच की। जांच टीम ने सभी जगहों पर स्वच्छता से संबंधित जांच की। टीम के सदस्यों ने प्रदूषित जल के लिए बनाए गए सोखता, कचड़े को जमा करने के लिए डस्टबिन, स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए लगाए गए बोर्ड सहित कई अन्य बिंदुओं को लेकर जांच की।

साथ ही जांच टीम ने सार्वजनिक शौचालय, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, मंदिर, मस्जिद जैसे धार्मिक स्थलों पर इससे संबंधित दीवाल पेंटिंग की जांच की। टीम ने स्थानीय मुखिया व स्वच्छताग्राही को आवश्यक सुझाव दिए तथा जांच में मिली कमियों को दूर करने को कहा। मौके पर जांच टीम लीडर कुमार अंकित, अरविन्द कुमार, प्रखंड कोऑर्डिनेटर खुर्शीद आलम, स्वच्छताग्रही आशुतोष कुमार पांडेय थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026