परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली धमई नदी पर बने मुख्यमंत्री सेतु के नीचे चीकों (मांस विक्रेता) द्वारा मुर्गा काट कर उसका मांस बेचने वालों के कारण गंदगी फैलती जा रही है। कटे मुर्गा, बकरा का अवशेष नदी के फेंकने से गंदगी फैल रही है। इसकी बदबू से लोगों को कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में सहसरांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार ठाकुर ने जिलाधिकारी को डाक से आवेदन भेजकर नदी किनारे से चीकों के दुकान को हटवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जिस नदी में ये दुकानदार मुर्गा एवं बकरा काटने के बाद उसके अवशेष को बहा देते हैं उसी नदी में स्नान कर लोग पूजा करते हैं। साथ ही नदी के ठीक सामने छठ घाट है, जहां लोग छठ पूजा के समय पूजा करते हैं तथा अर्घ्य देते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…