भगवानपुर हाट: कांग्रेस जंगल राज का समर्थक : उप मुख्यमंत्री

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट कांग्रेस पार्टी बिहार में राजद के सहयोग से जंगल राज की स्थापना करना चाह रही है। यह बातें प्रदेश के भाजपा नेता सह उप प्रमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बुधवार को प्रखंड के सलेमपुर गांव स्थित अपने एक मित्र बसंत मिश्रा के आवास पर मतदाताओं से जन संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कोई भी संशय नहीं अबकी बार चार सौ पार। उन्होंने कहा कि छपरा में चुनाव हराने की बात सामने आने से राजद गुंडागर्दी पर उतर आई है। नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन हड़पने वाले, पशुओं का चारा का राशि लूटने वाले के साथ खड़ी कांग्रेस पार्टी देश में अस्थिरता लाने चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार के पिता को चुनाव के समय जाति की बात याद आती है।

इसके बाद उनका जाति विरोधी काम होता है। राहुल गांधी तेजस्वी के सामने घुटने टेक दिए हैं। अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का विरोध करने वाला कांग्रेस पार्टी राष्ट्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि बिहार बनाने एवं बचाने का चुनाव है। उन्होंने मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिला नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर बसंत मिश्रा, राकेश कुमार, डा. राजकिशोर सिंह, अवधेश कुमार पांडेय, टुनटुन प्रसाद, आशीष रंजन, नीरज कुमार, दारा सिंह, अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण सिंह, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024