परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माड़र गांव का पन्द्रह वर्षीय बालक बुधवार की सुबह महम्मदा बाजार से लापता हो गया है.वह माड़र गांव के व्यासदेव सिंह का पुत्र कुमार गौरव है. वह महाराजगंज के डीएवी पब्लिक स्कूल का नौवीं कक्षा का छात्र है. वह बुधवार की सुबह करीब नौ बजे घर से बैग सिलाने की बात कहकर महम्मदा बाजार गया हुआ था. इस मामले में बच्चे के पिता व्यासदेव सिंह ने अपहरण कर लिए जाने की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है.एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी खोजबीन करने को लेकर सक्रिय हो गई.गुरुवार को दिनभर भगवानपुर, बसंतपुर व जामो थाने की पुलिस बच्चे की बरामदगी के लिए खाक छानती रही.
पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर छापेमारी करने में जुटी रही,लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है.बताया जाता है कि बुधवार को घर से बैग सिलाने की बात कहकर जाने के बाद जब बहुत समय बीत जाने पर वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया.इस दौरान पता चला कि वह बैग सिलाने बसंतपुर चला गया.अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद बुधवार की शाम तक जब उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो इसकी सूचना थाने में दी गई.इस मामले में बच्चे के पिता के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…