भगवानपुर हाट: बनसोहीं पंचायत में डीडीसी ने किया कचरा प्रबंधन इकाई का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड बनसोहीं पंचायत के कोड़र गांव में गुरुवार को जिला उप विकास आयुक्त भूपेंद्र नारायण यादव ने कचरा प्रबंधन इकाई का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार कचरा प्रबंधन इकाई का पंचायत स्तर पर गठन कर ग्रामीण क्षेत्रों में लोहिया स्वच्छता अभियान को लागू करने का काम कर रही है। इससे गांवों को गंदगी मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने 15 हाथ रिक्शा तथा एक ई-रिक्शा भी पंचायत के 15 वार्ड में तैनात स्वच्छता कर्मियों को प्रदान किया। इस अवसर पर बीडीओ डा. कुंदन ने कहा कि सभी घरों में दो डस्टबिन प्रदान किया गया है। इसमें हरा डस्टबिन गिला तथा नीला डस्टबिन में सूखा कचरा रखा जाएगा।

इसे प्रतिदिन स्वच्छता कर्मी ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस स्थल पर डब्लूपीयू बनाया गया है उस स्थल पर कचरा से जैविक खाद बनाया जाएगा तथा प्लास्टिक प्रोसेसिंग के लिए प्रखंड मुख्यालय में मशीन लगाया जहां पूरे प्रखंड से आदि प्लास्टिक को प्रोसेसिंग किया जाएगा। इस अवसर पर मुखिया रमावती देवी के प्रतिनिधि पवन सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रखंड का पहला पंचायत बनसोहीं है जहां यह इकाई चालू की जा रही है। इस अवसर पर उपप्रमुख श्याम किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, अवधेश कुमार पांडेय, मुखिया वर्मा साह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026