परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सहसरांव गांव से होकर गुजरने वाली धमई नदी के किनारे से गुजर रहे बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक कौओं की मौत हो गई। एक साथ इतने कौओं की मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि एक साथ इतने कौए कैसे मर सकते हैं? स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से जब एक कौआ झुलस कर लटक गया था, तो अन्य कौए उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर बिजली के सम्पर्क में आते गए और बिजली के करंट से झुलस कर लटकते गए। गांव वालों को जब इसकी खबर लगी तो उनलोगों ने बिजली सब स्टेशन में सूचना देकर सप्लाई बंद कराई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…