भगवानपुर हाट: गर्मी के कारण बढ़ी तरबूज की मांग , लोगों को मिल रहा राहत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट भीषण गर्मी में सुख रहे गले को तरोताजा करने के लिए तथा प्यास बुझाने के लिए पानी के अलावा लोगों की पसंद तरबूज बन गया है।आषाढ़ माह की तपती धूप एवं कंठ सूखा देने वाली लू से निजात पाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ता एवं सरल उपाय तरबूज साबित हो रहा है। क्षेत्र में प्रखंड मुख्यालय बाजार सहित मलमलिया, माघर, चोरौली, मोरा, बाबा बाजार, विमल चौक सहित अन्य छोटे बड़े चौक-चौराहों पर दियरा क्षेत्र से बड़े पैमाने पर तरबूज पिकअप वैन, ट्रक एवं ट्रैक्टर से आपूर्ति हो रहा है जो शाम होते होते बिक जा रहा है।

तरबूज का महत्व तब दिखने लगता है जब मुख्य मार्ग एन एच 331 एवं ए एच 227 ए पर सवारी गाडि़यों से यात्री चढ़ने अथवा उतरने के बाद रुकते हैं तो सुख रहे गले को तरोताजा करने लिए यात्री तरबूज के दुकान पर तरबूज खरीद अपनी सुख रहे गले को तरोताजा कर सकून महसूस करते देखे जा रहे है । प्रखंड मुख्यालय बाजार के तरबूज के थोक एवं खुदरा विक्रेताओ ने बताया कि बढ़ती गर्मी में तरबूज की मांग बढ़ी है । मांग के अनुरूप आपूर्ति कम होने के कारण मंहगी दर पर तरबूज बेचने की बात कही। उन्होंने कहा कि तरबूज सारण, गोपालगंज जिले के दियरा क्षेत्र से लाई जाती है। उन्होंने बताया खड़ा तरबूज 10 रुपए प्रति किलो के दर से बेचा जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026