भगवानपुर हाट: अतिरिक्त वर्ग कक्ष का डीईओ ने किया उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट अपर शिक्षा निदेशक केके पाठक के निर्देश पर प्रखंड के माघर स्थित उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज भवन के छत पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बनाए गए अतिरिक्त वर्ग कक्ष का जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण विद्यालय में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किया गया है।

यह भवन प्री फैब स्ट्रक्चर के तहत 4.98 लाख की लागत से बनाया गया है। इस विद्यालय का अपर निदेशक शिक्षा के के पाठक ने बीते दिनों निरीक्षण किया था तथा बच्चों की अधिक संख्या होने के कारण विद्यालय भवन के छत पर निर्माण करने का निर्देश दिया था। यह कमरा छात्र निधि से बनाया गया है। इसमें 80 छात्रों को बैठने की व्यवस्था है। यह पूरी तरह से एलवेस्ट एवं लोहा से निर्मित है। इसमें 20 जोड़ी बेंच की व्यवस्था है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026