भगवानपुर हाट: निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र ने किया केवी के में बीज उत्पादन का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डा. डी के राय ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र में बीज उत्पादन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी द्वारा केंद्र के विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। डा. राय ने केंद्र के बीज उत्पादन के अंतर्गत गेहूं, अरहर, सरसों, आलू, मोटे अनाज इत्यादि के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं उन्होंने गुणवत्तापूर्ण बीज के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। क्षेत्र में लगे पोषण वाटिका, तकनीकी पार्क पौधाशाला एवं फसलों का भी निरीक्षण किया तथा संतोष व्यक्त किया। जलवायु अनुकूल लगाई गई फसल शून्य जोताई विधि से गेहू, चना, मसूर एवं तीसी एवं रेज बेड प्लांटर तकनीक द्वारा लगाई गई अरहर, आलू का निरीक्षण किए।

डा. रॉय ने मोटे अनाज एवं ढैंचा के बीज उत्पादन पर जोर देते हुए केंद्र को बीज उत्पादन में शामिल करने का सुझाव दिया। केंद्र के फसल उत्पादन वैज्ञानिक डा. हर्षा बी आर ने फसल उत्पादन के लिए प्रक्षेत्रों में लगे फसल, क्षेत्रफल प्रभेदों इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सारण जिले के एकमा एवं रिविलगंज प्रखंडों से आए 100 किसानों को भी उन्होंने संबोधित किया एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक इंजीनियर कृष्णा बहादुर क्षेत्री, डा. नंदीशा सीवी, डा. जोना दाखो, सरिता कुमारी आदि उपस्थित थे ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026