परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रवण कुमार एवं प्रखंड प्रोग्राम मैनेजर आशीष रंजन की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्रशिक्षित स्थानीय सामुदायिक स्वयंसेवकों (आपदा मित्रों) की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के संचालन में आपदा मित्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें मध्य विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय का आवंटन किया गया।
आपदा मित्र विद्यालयों में हर शनिवार को जाकर बच्चों को प्राकृतिक आपदा एवं मानव जनित आपदा से होने वाले नुकसान एवं जोखिम को कम करने एवं उससे बचाव के गुर सिखाएंगे। बैठक में विनय शंकर सिन्हा, अंकित कुमार, आकाश, राकेश प्रसाद, सुजीत कुमार, अहमद राजा, नीतेश राय, प्रदीप कुमार, अमरजीत कुमार, राजन कुमार आदि आपदा मित्र उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…