भगवानपुर हाट: प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में उर्वरक अनुज्ञप्ति हेतु 15 दिवसीय “समेकित पोषक तत्व प्रबंधन” विषय पर आयोजित चौथे बैच का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गय। इस अवसर पर केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षुओं के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक सारण संजय कुमार उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को उर्वरक के लाइसेंस लेने के विभिन्न चरणों के बारे में बताया और साथ ही विभिन्न सावधानियों एवं नियम कानूनों के बारे में भी जानकारी दी।

कृषि वैज्ञानिक डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में बिहार एवं देश के विभिन्न हिस्सों से वैज्ञानिक सशरीर एवं आनलाइन जुड़ने संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षक इंजीनियर कृष्ण बहादुर क्षेत्री ने इस प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 12 प्रायोगिक सहित कुल 42 विषयों पर इन 15 दिनों में विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई है। इस अवसर पर कार्यक्रम को बीडीओ डा. कुंदन कुमार, तरैया के बीडीओ तरैया कृष्णा सिंह, सहायक निदेशक आलेख कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया। समारोह का संचालन शिवम चौबे ने किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026