परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के ब्रह्मस्थान गांव के असलम अंसारी के पुत्र वाहिद अंसारी द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग में 41 वां रैंक हासिल कर सहायक अभियंता के पद चयनित होने पर उन्हें सम्मानित करने के लिए लोग उनके घर आ रहे है. जिला परिषद सदस्य सुशील कुमार डब्ल्यू ने घर पहुँच उन्हें माला पहनाकर, बुके व मिठाई देकर सम्मनित किया. वहीं कौमी इतेहाद मोर्चा के जिला अध्यक्ष मौलाना मजहर उल कादरी ने इन्हें मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर उनका सम्मान किया.
वाहिद अंसारी ने बताया कोई भी छात्र कठिन परिश्रम से कोई भी मंजिल पा सकता है. सफलता के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है. उन्होंने ने बताया आगे चलकर यूपीएससी की परीक्षा पास करना है. इस मौके पर उप मुखिया सुरेंद्र चौरसिया, लड्डू पंडित, नसरुद्दीन अंसारी, मुजीब अंसारी, मौलाना महमूद आलम, मोहम्मद नूरैन, आलमगीर अंसारी आदि लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…