भगवानपुर हाट: कचरा प्रबंधन यूनिट नहीं बनने से खरीदी गई उपस्करों में लग रहा जंग

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के
भगवानपुर हाट प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में विगत आठ माह से कचरा प्रबंधन यूनिट बनाने के लिए कवायद शुरू है, लेकिन आज तक नहीं बन सका। इस पंचायत के मुखिया जितेंद्र पासवान ने बताया कि 15 अक्टूबर 2022 को अंचलाधिकारी द्वारा जिस भूमि का चयन कर एनओसी दिया गया था उस भूमि का सर्वे नंबर 582 खाता नंबर 443 रकबा करीब आठ बीघा से अधिक है। यह भूमि गैरमजरुआ है। उन्होंने बताया कि एनओसी मिलने के बाद कुछ लोगों द्वारा काम का विरोध शुरू कर दिया गया इस कारण निर्माण की सामग्री रखे-रखे खराब हो गई हैं। उन्होंने बताया कि जब इस मामले को प्रशासन के समक्ष रखा गया तो एक बार फिर से सीओ द्वारा दूसरी भूमि का एनओसी दिया गया जिसका सर्वे नंबर 757 खाता नंबर 443 तथा रकबा सात कट्ठा से अधिक है।

उन्होंने कहा कि इस भूमि पर भी लोगों का कब्जा होने के कारण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि करीब आठ माह पूर्व डस्टबिन, 16 रिक्शा, एक ई-रिक्शा, हेलमेट, जूता, ग्लोब्स, चश्मा, ड्रेस आदि खरीद कर रखा हुआ है।इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ डा. कुंदन ने कहा कि कचरा प्रबंधन यूनिट सीओ द्वारा दिए गए दूसरे एनओसी वाले स्थल पर ही बनेगा। बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा। वहीं सीओ रणधीर कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से प्रथम बार दी गई एनओसी को रद कर दूसरे भूमि का एनओसी दे दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026