भगवानपुर हाट: समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त आदेशपाल को दी गई विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में बुधवार की शाम समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त आदेशपाल मोख्तार बैठा को विदाई दी गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में बीईओ श्रवण कुमार ने मोख्तार बैठा को एक कर्त्तव्यनिष्ठ कर्मी बताया। उन्होंने कहा कि मोख्तार बैठा बीआरसी में 18 वर्षों से कार्यरत थे। उनकी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि पूर्व बीईओ रास बिहारी दुबे ने कहा कि मोख्तार बैठा आदेशपाल के पद पर कार्यरत रहते हुए विभागीय कार्य के प्रति भी चिंतित रहते थे।

उन्होंने उनके स्वस्थ्य जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की। माहौल तब यादगार पल बना जब माेख्तार बैठा अधिकारियों ने अपने समानांतर कुर्सी पर सम्मान पूर्वक बैठा फुल माला पहना अंग वस्त्र तथा अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। अपने सम्मान से भावुक मोख्तार बैठा ने कहा कि उन्हें पदाधिकारी व सभी कर्मियों का स्नेह हमेशा याद रहेगा। इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय कौड़िया बसंती के प्राचार्य डा. सुमन कुमार सिंह, शिक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव, पुष्पा कुमारी, बीआरपी रामनारायण सिंह, विवेक कुमार, बीपीएम आशीष रंजन, अनूप कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026