भगवानपुर हाट: वर्षा होने से किसानों में खुशी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड में रविवार की रात हुई झमाझम वर्षा जहां धरती की प्यास बुझी वहीं मुरझाते फसलों में जान लौट आई। खेतों में चारो तरफ पानी ही पानी हो गया है। किसान महंगी लागत से रोपनी तो कुछ कर लिए थे, लेकिन रोपनी के बाद पानी के अभाव में धान, मक्का, अरहर, सब्जी की फसल सूखने लगे थे। रविवार को वर्षा होने से उनकी फसलों में जान लौट गई। चोरों तरफ खेतों पानी दिखने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। सोमवार की सुबह से ही किसान धान का बिचड़ा उखाड़ने जुट गए हैं। खेतों में ट्रैक्टर द्वारा केवाला करने का काम जोरशोर से शुरू हो गया है। किसान निचले स्तर के खेतों में पहले ही धान की रोपनी पंपसेट अथवा नहर के पानी से कर चुके थे, लेकिन ऊपरी तल की जमीन में पानी के अभाव में रोपनी बाधित थी। वर्षा होने से किसान एक तरफ रोपनी में जुट गए हैं।

वहीं पहले रोपी गई धान में उर्वरक का छिड़काव शुरू कर दिए हैं। प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर, सारीपट्टी, जगदीशपुर, नदुआं, चोरौली, सोंधानी सहित अन्य गांवों में किसान पानी के अभाव में घर बैठ गए थे। वह खेतों में निकल पड़े हैं। कृषक ओमप्रकाश पांडेय, आशुतोष पांडेय, कामेश्वर सिंह आदि ने बताया कि देर ही सही लेकिन भरपूर वर्षा होने से कृषि क्षेत्र को लाभ हुआ है। चोरौली निवासी प्रगति किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्षा से किसानों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि धान, मक्का, सब्जी, अरहर की फसल पर इस वर्षा का अनुकूल असर दिखेगा। कृषि वैज्ञानिक डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने बताया कि किसान खेतों में मेड़बंदी कर पानी को रोक रोपनी शुरू कर दें। अगर जिस भी किसान के पास धान का बिचड़ा नहीं है वह धान की सीधी बोआई कर दें। जो किसान 15 से 20 दिन पूर्व धान की रोपनी किए हैं। वह उस खेत में यूरिया का छिड़काव जरूर करें, लेकिन अधिक पानी वाले खेतों में नहीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026