भगवानपुर हाट: धमई नदी से उठ रही बदबू से बीमारी फैलने की आशंका

कूड़ा कचरा एवं पशु-पक्षियों के कटे गए अवशेष फेंकने का बना केंद्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली धमई नदी कभी क्षेत्र की जीवन दायिनी के नाम से जानी जाती थी। आज वह अतिक्रमण एवं कूड़ा फेंकने का केंद्र बन कर रह गई है। खुद को प्यासी इस नदी को वर्षों से किसी उद्धारक की तलाश है। अब तो इस पवित्र नदी में कूड़ा फेंकने के साथ-साथ मुर्गा, बकरे के कटे अवशेषों को फेंका जा रहा है। मुख्यालय में नदी किनारे करीब आधा दर्जन से अधिक मांस की दुकानें हैं। चीक काटे गए मुर्गा अथवा बकरे का मल मूत्र, पंख, चर्बी सहित अन्य अवशेष नदी के किनारे फेंक देते हैं इससे गंदगी का अंबार लग जाता है। वहीं इससे निकलने वाली बदबू से धमई नदी पुल पार कर आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

साथ ही बीमारी फैलने की आशंका से लोग चिंतित हैं। बताते हैं कि दशकों पूर्व इस नदी का पानी बिल्कुल निर्मल था। इसमें लोग स्नान करते थे, इसके जल से पूजा के अलावा मवेशियों को पिलाने, कृषि व सिंचाई के रूप में उपयोग किया जाता था, लेकिन अब इसका दायरा एक नाला के रूप में सिमट कर रह गया है। वैसे यह नदी मौसमी है। इसमें बरसात के दिनों में सर्वाधिक पानी रहता है लेकिन अब लोगों की उदासीनता के कारण इसका जल इतना दूषित हो गया। मनुष्य को कौन कहे जानवर भी पानी पीने से परहेज करने लगे हैं। गंदगी एवं अतिक्रमण के कारण इसकी पहचान समाप्ति के कगार पर पहुंच गई है। इसके कायाकल्प के लिए स्थानीय लोगों द्वारा छठ पूजा के अवसर पर अभियान चलाकर कुछ साफ सफाई की जाती है, लेकिन इस नदी को बचाने के लिए सरकार या प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जाता।

इससे लोगों में नाराजगी है। डा. उमाशंकर साहू, श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि धमई नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए सरकार अथवा प्रतिनिधियों ने अब तक कोई प्रयास नहीं कर यह साबित कर दिया है कि क्षेत्र की गंगा के नाम से जाने जाने वाली धमई नदी की दशा सुधारने में उनकी कोई रुचि नही है। इस संबंध में एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि किसी भी स्थिति में नदी में कूड़ा अथवा अन्य किसी प्रकार की गंदगी फेंकना अपराध है। इस मामले में सीओ को निर्देश दिया जाएगा कि नदी बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026