भगवानपुर हाट: पौधारोपण कर फिल्म अभिनेता ने दिया पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड से बड़कागांव पंचायत के बड़कागांव में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपना कदम आगे बढ़ाते हुए बुधवार को भोजपुरी फिल्म के अभिनेता विकास सिंह वीरप्पन ने पौधारोपण कार्य की शुरुआत की. पौधारोपण कार्यक्रम के तहत बुधवार को पंचायत की सड़कों के दोनों किनारे लगभग चार सौ पेड़ लगाए गए. बड़कागांव पंचायत की संभावित मुखिया प्रत्याशी प्रिया सिंह के पति व सामाजिक कार्यों में पहली पायदान पर खड़े रहने वाले विकास सिंह वीरप्पन ने बताया की वृक्षारोपण अभियान के तहत पूरे पंचायत में करीब 5000 पेड़ लगाए जाने की योजना बनाई गई है.

अभियान के तहत लगाए जाने वाला पेड़ बसंतपुर की एक एनजीओ के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है. पौधारोपण कार्य का शुभारंभ होने से गांव के लोगों के बीच खुशी देखी जा रही है. पूर्व में भी वीरप्पन द्वारा पंचायत के लोगों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस समेत कई कार्य अपने निजी कोष से जनहित में किया गया है. जो काबिले तारीफ है. जनहित में लगातार किये जा रहे कार्यों को लेकर वीरप्पन ग्रामीणों के चहते बने हुए है. मौके पर चंदन प्रसाद, बालेश्वर राय, आशुतोष सिंह, शाकिर अली, जे.पी. यादव, शमी अहमद, शुभम, विकास, दिनेश, दीपक आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026