परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मीरजुमला निवासी सुनील चौधरी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट करने तथा बाइक जला देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है। आवेदन में कहा है कि 19 दिसंबर की शाम बाबा बाजार स्थित दुकान पर सामान खरीदने गया था।
इस दौरान गांव के ही सुनील राय, सन्नी राय, विजय राय और सुभाष राय के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान उक्त लोगों ने मेरे साथ मारपीट की तथा मेरी बाइक में आग लगा दी। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी मामले की जांच की जा रही है। समाचार प्रेषण तक दूसरे पक्ष का आवेदन नहीं मिला था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…