भगवानपुर हाट: भूमि विवाद में हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष से चार लोग पर प्राथमिकी दर्ज

दूसरे पक्ष का आवेदन पुलिस नहीं ली तथा तीन लोगों को किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाने के कौड़िया मस्जिदिया टोले में पुराने भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष से बादशाह अंसारी 38 वर्ष पिता किताबुद्दीन अंसारी व दूसरे पक्ष से सलमा खातून पति सलाउद्दीन अंसारी, सैयद अंसारी व तैयब अंसारी पिता जलालुद्दीन अंसारी चोरवा जलालपुर गोपालगंज घायल हुए है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने एएसआई अफताब आलम व शशिभूषण कुमार को मौके पर भेज घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ला कर भर्ती कराया.

इस मामले में मरियम खातून के आवेदन पर चार लोगों जिसमें बादशाह अंसारी, आजाद अंसारी, आफताब अंसारी, महमूद अंसारी को आरोपी बनाया गया है. पुलिस इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दी. जिसमें बादशाह अंसारी, आजाद अंसारी तथा अफताब अंसारी शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष के आजाद अंसारी ने कहा कि हमलोगों के आवेदन को पुलिस इस लिए नहीं ले रही है, क्योंकि उसमें मारपीट करने में एक दबंग व्यक्ति का नाम है. पुलिस आवेदन में संशोधन का दबाव बना रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026