भगवानपुर हाट: चाकू मारने की प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट मलिकपुरा निवासी सुनील सिंह को चाकू मार जख्मी करने का प्राथमिकी शनिवार को दर्ज की गई है . थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सुनील कुमार सिंह के आवेदन पर गांव केही अजय सिंह तथा दो अज्ञात पर चाकू मार जख्मी करने का प्राथमिकी दर्ज की गई है .उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार की है . घायलावस्था में सुनील सिंह का उपचार सीएचसी भगवानपुर किया गया.

घायल सुनील सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि वह शुक्रवार को अपने दवा दुकान महुआरी बाजार से मसरक दवा लाने जा रहे थे कि माराछी गांव के पास अजय सिंह सहित तीन लोगो ने उन्हें रोक दिया और जेब में से 17 हजार रुपया एवं दवा का पुर्जा छीन लिया .विरोध करने पर अजय सिंह ने चाकू से बाए हाथ पर वार कर जख्मी कर भाग गया. इस मामले में मलिकपुरा निवासी अजय सिंह तथा दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026