भगवानपुर हाट: भूमि विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: कौड़ियां टोले खैरवा में घर बनाने को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए. दोनों पक्षों के कुल 27 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. घायलों में एक पक्ष के उपेंद्र राय, शैलेंद्र राय, चंद्रमा राय तथा उनकी पत्नी शामिल है. चंद्रमा राय के आवेदन पर रामबाबू राय, रंजीत राय, मुकेश राय, दरोगा राय, राकेश राय सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

वहीं दूसरे पक्ष के जवाहर राय की पत्नी लाल मुनि देवी के आवेदन पर उपेंद्र राय, शैलेंद्र राय, सिकेंद्र राय, राजेंद्र राय, श्री भगवान राय सहित 18 लोगों को नामजद किया गया है. दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लाठी, डंडा व फरसा से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कारवाई में जुटी हुई हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026