भगवानपुर हाट: विवाहिता की मौत मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मघरी गांव में रविवार को एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के पिता गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुर गेरा बाड़ा निवासी रवींद्र राय ने थाना में आवेदन देकर पांच लोगों को आरोपित किया है। इस मामले में मृतका के पति नितेश कुमार, सास उमा देवी, देवर अरुण कुमार, चचेरा ससुर महामाया राय तथा ननद बसंतपुर थाना के राजापुर निवासी परमा राय की पत्नी रीना देवी पर दहेज के लिए पुत्री हत्या करने का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतका गौरी कुमारी के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपित फरार बताए जाते हैं।ज्ञात हो कि गौरी कुमारी की हत्या रविवार को दोपहर बाद घर के ही गला दबाकर कर दी गई थी। हत्या के बाद ससुराल वाले सभी कमरे में ताला बंद कर तथा शव को घर के अंदर बरामदे में छोड़ फरार हो गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026