परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़ियां से पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान ले जा रहे 5.70 लाख का धान को ट्रक चालक एवं ट्रांसपोर्टर के मिलीभगत से गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सारण रामनगर साढ़ा निवासी धान कारोबारी अतुल कुमार ने मंगलवार को भगवानपुर थाने में आवेदन देकर ट्रक चालक समेत दो के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि धान कारोबारी अतुल कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि वह भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव स्थित सैनिक कांप्लेक्स के कमरा भाड़े में लेकर कृषि उत्पाद का खरीदारी और बिक्री करता है।
उन्होंने बताया कि धान कारोबारी पांच मार्च को छपरा के ट्रांसपोर्टर रणधीर सिंह के माध्यम से पश्चिम बंगाल के गाड़ी मालिक समरेश विश्वास के ट्रक पर धान लादकर बर्द्धमान भेजा। अब तक धान अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में धान कारोबारी के आवेदन पर ट्रक चालक सह मालिक समरेश विश्वास तथा ट्रांसपोर्टर रणधीर सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…