भगवानपुर हाट: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर आवास सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • बीडीओ के आवेदन पर दर्ज हुई नामजद एफआईआर
  • ईवीएम कमीशनिंग व अन्य कार्यों में रहे अनुपस्थित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के एक आवास सहायक को डीएम के आदेश का उल्लंघन कर चुनाव कार्य में लापरवाही बरतना व अनुपस्थित रहना महंगा पड़ा है। बीडीओ डॉ. कुंदन ने पंचायत चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने एवं अनुपस्थित रहने पर दक्षिणी साघर सुल्तानपुर के आवास सहायक मो. शमशाद अली के खिलाफ मंगलवार को नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। अपने आवेदन में बीडीओ ने कहा है कि आवास सहायक मो. शमशाद अली को डीएम के आदेश पर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन कार्य, ईवीएम कमीशनिंग एवं अन्य कार्यों में लगाया गया था।

लेकिन वे लापरवाही बरतते हुए जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन कर सभी कार्यों में अनुपस्थित रहे। वे ईवीएम कमीशनिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थित पाए गए। इससे चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर बीडीओ ने गंभीर रुख अपनाते हुए चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में डीएम के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इससे सभी लापरवाह कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026