भगवानपुर हाट: भूमि विवाद में चली गोली मामले में प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पनियाडीह गांव में शनिवार की शाम भूमि विवाद में गोली चलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. एक पक्ष के घायल शिवकरण साह के आवेदन पर रामकिशोर महतो, रमाशंकर महतो, हरेराम महतो सहित 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. सभी लोगों पर भूमि की नापी के दौरान विरोध करते हुए हरवे-हथियार से लैस होकर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से चौकीदार विनोद राम के आवेदन पर शिवकरण साह, उसके दामाद मुन्ना व अन्य तीन-चार लोगों पर गोली चलाने एवं मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है.

एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी व मामले की जांच में जुटी है. गोली लगने से एक महिला रामसुंदरी देवी, अमरजीत कुमार व दूसरे पक्ष के शिवकरण साह घायल हो गए थे. घायल रामसुंदरी देवी व शिवकरण साह की गंभीर हालत को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एएसआई सीपी पासवान, बली राय, रामविलास राय, आफताब आलम पुलिस बलों के साथ घटनास्थल से चार बाइक, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026