भगवानपुर हाट: नहीं रहे पूर्व शिक्षक चंद्रदेव प्रसाद क्षेत्र में शोक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर कोठी के अवकाश प्राप्त विज्ञान शिक्षक चन्द्रदेव प्रसाद के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. सदा जीवन उच्च विचार के जीता जागता वे प्रतिमूर्ति रहे. उन्होंने 96 वर्ष की अवस्था मे बुधवार को रात्रि आठ बजे अंतिम सांस ली.वे जिला स्कूल छपरा के छात्र रह कर मैट्रिक किया था. आजादी के लड़ाई में भी उन्होंने अपना योगदान दिया था.

वे सपनी सेवा सारण जिले के गोल्डिंगनज उच्च विद्यालय से शुरू किया. उसके बाद 1978 में वे ढोढ नाथ उच्च विद्यालय लहलादपुर में योगदान किया और वहीं से वर्ष 1997 में अवकाश ग्रहण किया.वे अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए है. उनके निधन पर स्थानीय लोगों ने शोक ब्यक्त किया है जिसमे कमल सोनी, कामेश्वर प्रसाद, त्रिलोकी सोनी, बलिष्ट प्रसाद, संतोष जी, अशोक प्रसाद, उमाशंकर साहू, बंटी कुमार, खुर्शीद आलम आदि प्रमुख है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026