भगवानपुर हाट: जमीन विवाद मामले में मुखिया पति सहित चार आरोपित

  • कौड़िया टोले इंदर राय गांव में जमीन का विवाद
  • डाक से प्राप्त आवेदन पर दर्ज हुई एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया टोले इंदर राय गांव में जमीन विवाद के मामले को लेकर हुई मारपीट के मामले में करीब दो महीने बाद दूसरे पक्ष के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें मुखिया के पति हीरालाल मांझी, सलमा खातून, उसके भाई गोपालगंज जिला के चोरवा जलालपुर के तैयब अंसारी व सैयद अंसारी को आरोपित किया गया है। घटना तीन जून को हुई थी। इसमें एक पक्ष के मरियम खातून के आवेदन पर चार लोग बादशाह अंसारी, आजाद अंसारी, अफताब अंसारी व महमूद अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों आजाद अंसारी व अफताब अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना में दूसरे पक्ष के घायल बादशाह अंसारी की मां आसमा बीबी ने चार जून को डाक के माध्यम से स्थानीय पुलिस, एसपी, डीआईजी व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर स्थानीय मुखिया पति हीरालाल मांझी व उनके समर्थकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने तथा लूटपाट करने का आरोप लगाया था। डाक से मिले आवेदन के आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026