भगवानपुर हाट: हवाला कारोबार का मास्टर माइंड राजकुमार समेत चार गिरफ्तार

पुलिस के साथ मारपीट के आरोप में हुई गिरफ्तारी, थानाध्यक्ष सहित तीन एसआई जख्मी

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट थाने की टीम ने बुधवार की रात ब्रह्मस्थान गांव में छापेमारी कर हवाला कारोबार का मास्टर माइंड राजकुमार को उसके पिता मनिंद्र शर्मा, भाई राम कुमार तथा मां संगीता देवी को पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया तथा कागजी कार्रवाई के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया। वहीं आरोपितों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर स्वजनों ने हमला कर दिया जिससे थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया।ज्ञात हो कि हवाला कारोबार की लेनदेन के मामले की भनक लगने पर पुलिस द्वारा बीते जून माह में ब्रह्मस्थान गांव निवासी हरेंद्र सिंह के मकान में छापेमारी की गई थी। इसमें हवाला कारोबार से जुड़े तीन लोगों को पुलिस ने नकद रुपया, हथियार मोबाइल, सिम कार्ड, लैपटाप, स्वीप मशीन, आधार कार्ड सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

गिरफ्तार लोगों में गोपालगंज के मीरअलीपुर निवासी शेख कलीम, साधु चक निवासी राजेश कुमार तथा ब्रह्मस्थान निवासी मनु कुमार शामिल थे। इससे पूर्व में पुलिस छापेमारी कर एक आरोपित विश्वजीत कुमार जेल भेज चुकी है जबकि उसके बाद से ही हवाला का मास्टर माइंड ब्रह्मस्थान गांव निवासी राजकुमार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके घर छापेमारी के लिए गई थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि राजकुमार अपने घर पर कुछ लोगों के साथ किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची। राजकुमार शर्मा अपने स्वजनों के साथ मिलकर पुलिस बल पर हमला कर दिया। इसमें थानाध्यक्ष सहित दो एसआइ घायल हो गए है। घायल पुलिस कर्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायलों में थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एसआइ अनिल सिंह और एसआइ शैलेश सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष के बयान पर चार नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध पर प्राथमिकी की गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024