भगवानपुर हाट: कार की चपेट में आने से चार घायल, एक रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के विमल चौक मुंदीपर में एक कार की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में हुलेसरा निवासी गौतम प्रसाद, दिलसादपुर निवासी गोलू यादव, की स्थिति गंभीर बनी है। प्रत्यक्षदर्शी राजेश्वर साह ने बताया कि कार चालक लोगों को विमला चौक से रौंदते हुए मुंदीपुर पुलिया में जा टकराया।

पुलिया में टकराने के बाद कार खेत में पलट गई। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटना स्थल पर एकत्रित हो गई। लोग घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर चले गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की मदद से घायल गौतम प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026