भगवानपुर हाट: राखी बांधने जा रही नबालिक लड़की के साथ चार ने की दरिंदगी, एक आरोपी गिरफ्तार

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिक लड़की जो सुनसान सड़क से गुजर रही थी, तभी सड़क पर खड़े गांव के ही एक युवक ने फोन कर अपने तीन साथियों को बुलाकर लडकी को झाड़ी में ले जाकर दरिंदगी करने का प्रयास किया.इसी दौरान उसी रास्ते से गुजरे रहे स्कार्पियो ने लड़की की चीख सुनकर ब्रेक लगाकर आसपास देखा तो लकड़ी को चार लोग पकड़े हुए थे.स्कार्पियो को देख युवक लड़की को छोड़ मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष पंकज कुमार को दी.

थानाध्यक्ष के निर्देश पर एएसआई बली राय ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की तथा पीड़ित नाबालिक से पूछताछ की. पुलिस के पूछताछ में नाबालिक ने बताया की अपने मामा घर से भाई को राखी बांधने के लिए सड़क से जा रही थी. तभी गांव के ही पवन कुमार, अंकित कुमार,इमामुद्दीन,दिनेश कुमार ने आते देख मोबाइल से बात करने लगे की एक लड़की आ रही है. जिसे सुनकर हम सहमे हुए भागने लगी. तभी तीन युवक पकडने़ के लिए दौर पड़े.

जिससे मैं गिर गई. इसके बाद सभी ने टांग कर झाड़ी में ले गए और मेरे साथ दरिंदगी करने की कोशिश करने लगे. इधर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एक आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया.घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया की सड़क सुनसान होने के कारण आस पास गंजेरियों और मनचले युवकों का जमावड़ा लगा रहता है.जिसके कारण विद्यालय आते जाती लड़कियों को देख कर आगे पीछे करते रहते है. लोगों ने पुलिस से मांग किया की पुलिस इस रास्ते से गस्ती करे ताकि गंजेरियों और मनचलो को मनोबल खत्म हो. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया की विधिसम्मत कारवाई के लिए पीड़ित लड़की को महिला थाना सीवान भेजा गया है. जहां से आगे की कारवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026