भगवानपुर हाट: धरती को पापमुक्त कराने को ले समय-समय पर भगवान लेते हैं अवतार : स्वामी रामशंकर

परवेज अख्तर/सिवान: जब-जब धरती पर पापियों का दबदबा बढ़ा है, राक्षसी प्रवृत्ति का उत्पात शुरू हुआ है तो धरती को पाप मुक्त कराने के लिए समय- समय पर भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेते हैं और इससे धरती को पापमुक्त कराते हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश से पधारे रामकथा वाचक स्वामी राम शंकर महाराज ने सारीपट्टी गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में अपने सात दिवसीय कथा के दूसरे दिन बुधवार की शाम कही। उन्होंने भगवान राम के चारों भाइयों के जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए कहा कि जब संपूर्ण धरती राक्षसों के कारण त्राहिमाम कर रही थी, संतों के यज्ञ मंडप को विध्वंस कर दिया जा रहा था तब प्रभु राम ने राजा दशरथ के घर जन्म लिए।

साथ ही उनके तीन भाइयों में भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न का भी जन्म हुआ। भगवान राम के जन्म लेने की खुशी में तीनों लोक में उत्सव का माहौल हो गया था। भगवान राम के जन्म लेते ही धरती और आकाश में एक आशा की किरण दिखने लगी थी। उन्होंने कहा कि भगवान हमेशा भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने संगीतमय कथा के माध्यम से सोहर, झूमर गीत भी प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि मानव को घमंड का सदैव त्याग करना चाहिए। भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम सर्व शक्तिमान होने के बावजूद भी तनिक भी घमंड नहीं करते। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम जपने मात्र से सभी तरह का संकट दूर हो जाता है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026