भगवानपुर हाट: अगर स्कूल जाना है तो नाव की सवारी करनी पड़ेगी, हाल डेहरी गांव के मध्य विद्यालय का

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के बलहा एराजी पंचायत के डेहरी गांव के बच्चों को जान जोखिम में डाल कर विद्यालय जाना पड़ रहा है.जब से विद्यालय खुला है तब से लेकर अब तक बच्चों को नाव की सवारी  कर विद्यालय जाना पड़ रहा है .नाव के सहारे विद्यालय पहुँच बच्चे शिक्षा लेने में लगे हुए है.जबकि दूसरा कोई सुविधा नहीं है. ग्रामीण धमेंद्र कुमार राम ने बताया कि वार्ड संख्या 12 से लेकर विद्यालय तक सड़क पर चार फीट से अधिक पानी लगा हुआ है.जल जमाव के कारण आधा किलोमीटर नाव से विद्यालय जाना पड़ता है.उन्होंने ने बताया कि बीते वर्ष 2020 में बाढ़ व कोरोना संक्रमण के वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पाए.  दिया.लेकिन इस वर्ष हुई लगात हुई बारिश से जल जमाव हो गया है.

वार्ड संख्या 12 के अनुसूचित जाति के लोगों के बच्चों को स्कूल जाना है तो नाव की सवारी करनी पड़ेगी.इतने अधिक पानी मे अगर नाव डूबी तो क्या होगा इसका अनुमान लगाया जा सकता है.इतनाही नही यहां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भी चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है .जिससेआंगनवाड़ी केंद्र बंद किया गया है.विषैले जन्तुओं ने यहां डेरा डाल रखा है.डेहरी गांव में वार्ड संख्या 12 के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 109 के चारों तरफ से पानी से घिर गया है.जिसके कारण केंद्र को बंद कर दिया गया है.केंद्र के सेविका पुष्पा कुमार ने बताया कि लगातर बारिस होने के कारण केंद्र के सभी रास्ते पर तीन से चार फीट तक पानी लगा गया है.जिससे केंद्र में विषैले जन्तुओं ने डेरा डाल दिया है.बच्चों के सेहत व जीवन को ध्यान में रखते हुए केंद्र को बंद कर दिया गया है.तथा इसके बदले गांव में केंद्र का संचालन किया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026