भगवानपुर हाट: प्रभारी सीआइ को किया निलंबित व अंचल कार्यालय के दो बिचौलियों पर प्राथमिकी की कार्रवाई से हड़कंप

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट जिलाधिकारी अमित पांडेय के आदेश पर प्रखंड के प्रभारी सीआइ को निलंबित व अंचल कार्यालय के दो बिचौलियों पर प्राथमिकी की कार्रवाई की गई है।इस कार्रवाई के बाद कर्मियों में हड़कंप है।ज्ञात हो कि जिलाधिकारी द्वारा बुधवार को अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया था। इस क्रम में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई थी। जिलाधिकारी ने हल्का बनसोही, महम्मदपुर तथा सोंधानी के राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी सीआइ जनार्दन राम को दाखिल खारिज मामले में बड़े स्तर पर दोषी पाया था। इस कारण उन्हें जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं प्रभारी सीआइ द्वारा नाजायज ढंग से रखे गए दो निजी कर्मी जो बिचौलिया का काम करते थे उनके विरुद्ध सीओ रणधीर कुमार ने दाखिल खारिज के नाम पर राशि वसूली करने तथा परेशान करने के आरोप में प्राथमिकी कराई है। वहीं डाटा आपरेटर धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव को उनके प्रभार वाले काम से मुक्त कर दूसरे कार्य पर लगाया गया। सीओ ने बताया कि बुधवार को डीएम द्वारा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा बड़कागांव के दाखिल खारिज के दो आवेदकों जय प्रकाश सिंह तथा बिजली राय से मोबाइल पर संपर्क किया। दोनों आवेदकों द्वारा हल्का कर्मचारी द्वारा रखे गए बिचौलिया श्रीराम उपाध्याय तथा राकेश कुमार द्वारा दाखिल खारिज के नाम पर रुपया लेने तथा नाहक में परेशान करने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि आवेदकों की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा दोनों बिचौलिया के खिलाफ प्राथमिकी का निर्देश दिया गया था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सीओ के आवेदन के आलोक में बड़कागांव निवासी बिचौलिया श्रीराम उपाध्याय तथा रामपुर निवासी राकेश कुमार के विरुद्ध बुधवार को धारा 406, 420, 353, 120 बी (34) आइपीसी के तहत प्राथमिकी की गई है। जिलाधिकारी के इस सख्त कार्रवाई से कर्मियों तथा अन्य बिचौलियों में हड़कंप है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026