भगवानपुर हाट: जांच अधिकारियों ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

शिक्षा अपर सचिव के हनक से शिक्षा के क्षेत्र में दिखने लगा असर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों द्वारा नियुक्त जांच अधिकारियों ने सोमवार को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार बलहा एराजी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बादरजमी, नया प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर एवं प्राथमिकी विद्यालय सहसा की जांच पंचायत सचिव राजीव कुमार द्वारा किया गया। वहीं पंचायत सचिव मुन्ना कुमार शाही ने नया प्राथमिक विद्यालय चोरमा टोला नगीना राय, मध्य विद्यालय चोरमा आदि का जांच की गई। मध्य विद्यालय भीष्मपुर की पंचायत सचिव इरफान अंसारी, चंदन कुमार ने बड़कागांव के विद्यालयों की जांच की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, सफाई, शौचालय, शिक्षा समिति के बैठक पंजी का निरीक्षण आदि किया जा रहा है।

विद्यालय प्रधानों द्वारा विद्यालय की पंजी को दुरुस्त करने की होड़ लगी है। छात्रों की उपस्थिति पर्याप्त संख्या में हो इसके लिए शिक्षक अभिभावकों से आरजू विनती करते देखे जा रहे हैं। ज्ञात हो कि शिक्षा अपर सचिव केके पाठक के हनक से शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने का असर दिखने लगा है। सोमवार को कई शिक्षक समय से पहले ही विद्यालय में देखे गए। ऐसे कई नए चेहरे विद्यालयों में शिक्षक के रूप में दिखने लगे हैं जो अपनी पहुंच के बल पर कभी विद्यालय नहीं आते थे। शिक्षकों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समय से विद्यालय में प्रवेश कर जाने की बात कही जाती है। कल तक चाय, पान की दुकानों, चौक-चौराहों पर घंटों बैठ बिहार एवं देश की राजनीति का हिस्सा बनने वाले शिक्षक यह कहते सुने जाते हैं कि पहले विद्यालय तब दूसरा काम। इस तरह से क्षेत्र में चर्चा होने लगी है कि अपर सचिव द्वारा शिक्षा में सुधार लाने के प्रयास सफल साबित होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026