✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के जुबान थे। वे गांव के गरीबों, दलितों, पिछड़ाें, अल्पसंख्यक के विकास के हिमायती थे। यह बात बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रखंड मुख्यालय स्थित कालेज परिसर में शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के पदचिह्न पर चलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में विकास की गंगा बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुमलाबाजी वाली सरकार एवं पार्टी से बचें। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के अन्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का अनुकरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को हक और सम्मान दिए हैं। महिलाओं को आरक्षण दे सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किए हैं। कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री एक मात्र नेता हैं।
उन्होंने जातीय गणना करा एक साहस का परिचय दिया है। वहीं सांसद कविता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ जो वादा किए थे वह पूरा भी किए हैं।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को सम्मान दिया है, बेरोजगारों को रोजगार दिया है तथा बिहार का मान-सम्मान बढ़ाएं हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के लोकतंत्र को लहूलुहान कर दिया है। संविधान खतरे में है। सभी संवैधानिक पदों का दुरुपयोग कर किया जा रहा है। सभा की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने तथा संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने किया। सभा को पूर्व विधायक हेमनारायण साह, सत्यदेव प्रसाद सिंह, जदयू नेता अजय सिंह, इंद्रदेव सिंह पटेल, टुनटुन प्रसाद, प्रमंडलीय प्रभारी सतीश कुमार, जफर अली, निकेश तिवारी, संदेश महतो, आशुतोष सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…