भगवानपुर हाट: टेंपो पलटने से माघर के युवक की मोती छपरा में मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माघर गांव के सुदामा महतो के तीस वर्षीय पुत्र जितेंद्र महतो की रविवार को सारण जिले के मोती छपरा गांव के पास एनएच 331 पर टेंपो पलटने से मौत हो गई. उसे इलाज के लिए बसंतपुर सीएचसी लाया गया था, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिए जाने के कारण सहाजितपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर चली गई. सहाजितपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. मृतक के ग्रामीणों ने बताया कि जीतेंद्र अपनी पत्नी राधा देवी व बच्चों के साथ अपने ससुराल बनियापुर थाने के लौवां छतवां गांव से घर आने के लिए बनियापुर में एक टेंपो में सवार हुआ था. रास्ते में मोती छपरा गांव के पास एनएच 331 पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई. इससे जीतेंद्र, उसकी पत्नी और टेंपो पर सवार अन्य लोग घायल हो गए.

वह ससुराल में शादी समारोह में भाग लेने गया था. युवक के मौत की खबर जब माघर गांव में उसके घर मिली तो कोहराम मच गया. उसके कुछ परिजन सहाजितपुर थाना पहुंच गए. उसके घर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया. आसपास की महिलाएं परिजनों को ढांढस बंधाने व उन्हें सांत्वना देने में जुटी रही. मृतक दो भाइयों में बड़ा था. उसे चार वर्ष व दो वर्ष की दो बेटियां व चार महीने का एक मात्र पुत्र है. वहां से घर लौटते समय रास्ते में यह दुर्घटना घट गई. वह परिवार का कमाऊ सदस्य था. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. स्थानीय पंकज मिश्रा, अंगद मिश्रा, रवि साह, भीम महतो, शिवनाथ साह, भोला महतो व अन्य ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें ढांढस बंधाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026