परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित कालेज परिसर में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष इंदु देवी की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन को आक्रामक रूप देने का निर्णय लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ के संयोजक आदेश पांडेय ने कहा कि सेविकाओं को 24 हजार एवं सहायिकाओं को नौ हजार रुपया प्रति माह मानदेय का भुगतान, दूसरे राज्यों की तरह सेवानिवृत्ति का लाभ, सेविका हेतु सेवा नियमावली जारी करने, मिनी आंगनबाड़ी को सामान्य आंगनबाड़ी केंद्र का दर्जा दिलाने आदि मांगों को लेकर सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष नौ अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में तय किया गया कि हड़ताली सेविका-सहायिकाओं को अधिकारियों एवं कार्यालय कर्मियों द्वारा धमकाने पर संगठन पूरी शक्ति से विरोध करेगा। बैठक में प्रखंड सचिव सरस्वती देवी, सरिता देवी, रेणु कुमारी, रानी कुमारी, अनीता कुमारी, इंद्रावती देवी, पुष्पा कुमारी, गीता कुमारी आदि उपस्थित थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…