✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट जिला मलेरिया पदाधिकारी डा. एम आर रंजन के निर्देश पर प्रखंड के बिठुना गांव स्थित अक्षय लाल महतो के घर पर शुक्रवार को डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिठुना निवासी अक्षय लाल महतो के पुत्र अरविंद महतो डेंगू का शिकार हो गए हैं। जिनका उपचार सिवान में हुआ, जहां से वे पटना रेफर हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि मलेरिया कार्यकर्ता उपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में दवा का छिड़काव किया गया। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए समाज को सजग होने की जरूरत है। घर के आसपास जल जमाव नहीं होने दें, ताजा पानी एवं भोजन का सेवन करें। बुखार, दर्द आदि की शिकायत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…