भगवानपुर हाट : राष्ट्रीय भोजपुरी के पांचवा अधिवेशन को सफल बनाने को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित शिववचन मोड़ के समीप मनोकामना देवी मंदिर के धर्मशाला में शनिवार को राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के बैनर तले भोजपुरी भाषा के विद्वानों, कवियों तथा गणमान्य लोगों की बैठक श्री प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आठ व नौ अप्रैल को आयोजित महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित होने वाली अधिवेशन की सफलता पर चर्चा की गई।

अधिवेशन को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार पर जोड़ दिया गया। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डा. उमाशंकर साहू ने कहा कि भोजपुरी को संविधान के आठवीं सूची में शामिल करने के लिए अब आग्रह नहीं आंदोलन किया जाएगा। बैठक का संचालन करते हुए मंडल सचिव अब्दुल कादिर ने कहा कि साहित्य जगत से जुड़े सभी भोजपुरी प्रेमियों को भोजपुरी भाषा की मान्यता के लिए एकजुट होने की जरूरत है। बैठक में मुन्ना चौधरी, श्रीनिवास शर्मा, संजय शर्मा, प्रदीप कुमार, मुन्ना गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024