भगवानपुर हाट: पूर्व जिला पार्षद राजवल्लभ बाबू की मनी पुण्यतिथि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड कौड़िया निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य सह पूर्व जिला पार्षद सदस्य राजवल्लभ सिंह की आठवीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रवाल ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। सांसद ने कहा कि राजबल्लभ बाबू जैसे सपूत विरले समाज को मिलता है।

उन्होंने कहा कि राजवल्लभ बाबू अपने जीवन को एक नहीं अनेक गरीब छात्रों को अपने स्तर से उच्च शिक्षा दिलाने का काम किए हैं जो अनुकरणीय हैं। वे समाज के दर्पण थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक गोपाल सिंह ने की। इस मौके पर अमिताभ कुमार ने आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल, कांग्रेस नेता कमलदेव नारायण शुक्ला, कमल किशोर ठाकुर, जिलाध्यक्ष स्काउट एंड गाइड अभिषेक कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अवध किशोर सिंह, प्रो. डा. रवींद्र सिंह, अरविंद किशोर, ललितेश्वर राय, डा. प्रकाश राजापुरी, डा. सुमन कुमार सिंह, सुजीत पांडेय ने संबोधित किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024