भगवानपुर हाट: राजस्व कर्मचारी के मौत के बाद शोक

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट अंचल के महमदपुर व सोंधानी हल्का के राजस्व कर्मचारी का रविवार के रात्रि में इलाज के दौरान सीवान में निधन हो गया है. निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड कर्मियों एवं अंचलकर्मियो में शोक की लहर दौड़ गई. राजस्व कर्मचारी जयनारायण भगत का बीते कुछ दिनों से तवियत खराब होने के कारण सीवान के निजी चिकित्सक के पास इलाज चल रहा था.इसी दौरान इनका निधन हो गया. वे जिला के दरौली प्रखंड के दोन गांव के रहने वाले थे.

उनके पुत्र जयप्रकाश नारायण सिंह ने बताया कि तबियत खराब होने पर इलाज के लिए एक मई को सदर अस्पताल ले गया जहाँ उनका कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर का सैंपल लेकर दवा उपलब्ध करा दिया. जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास इलाज चल रहा था. इसी दौरान इनकी मौत हो गई. अभी आरटीपीसीआर का जांच रिपोर्ट नहीं आया है. कर्मचारी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में अपर समाहर्ता रमन कुमार सिन्हा, डीसीएलआर महाराजगंज प्रवीण कुमार, सीओ युगेश दास, बीडीओ डॉ. अभय कुमार, सीआई जनार्धन राम, अंचल नाजिर बलदेव प्रसाद सहित सभी अंचलकर्मी व प्रखंडकर्मी शामिल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026